सुजानगंज/जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के गनेशपुर गांव में 23 फरवरी को संत श्री गाडगे जी महाराज का जयंती समारोह बहुत ही उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री गाडगे जी महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र प्रान्त में वलगांव के पास अमरावती में हुआ था। स्वच्छता और सामाजिक न्याय ही गाडगे जी का मूल मंत्र था।वह गांव गांव घूम कर लोगो को स्वच्छता का संदेश देते थे। उपस्थित लोगों ने भी संत श्री गाडगे जी महाराज की जयंती समारोह के अवसर पर स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जगदीश बिन्द (प्रधानपति दारूनपुर), पवन (क्षेत्र पंचायत सदस्य दारुनपुर ), अरविंद कुमार, विक्रांत पाठक , दीपचंद गौतम, विजय यादव आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।

0 Comments