सुजानगंज/जौनपुर:- आगामी 26 फरवरी शिवरात्रि को लेकर श्री गौरीशंकर धाम पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिमा वर्मा ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर मेला मे होने वाली सम्भावित भीड़ की जानकारी प्राप्त कर मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर तिवारी से कहा कि प्रशासन से यदि कोई और सहयोग चाहिए होगा तो आप हमे अवगत करा सकते हैं जिसे समय रहते मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल स्टैंड पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए थानाध्यक्ष सुजानगंज को निर्देशित किया साथ ही साथ मंदिर परिसर में लगे सभी सीसी टीवी कैमरा को भी देखा और कहा कि मंदिर समिति के सहयोग से यह मेला बहुत ही सुंदर और सुरक्षित संपन्न होगा जिसके लिए फ़ायर ब्रिगेड और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा जिससे मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अच्छे तरीके से दर्शन मिल सके। इस अवसर पर वेद प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments