दिल्ली सीएम का एलान, शपथ ग्रहण समारोह कल

 


*रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोह*

लम्बे इंतजार के दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग मुहर लग गई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अनुभवी परिवेक्षको के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के नाम पर लगभग मुहर लग गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर मुहर लगी। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण रामलीला मैदान में होगा। उनका नाम सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा था। विधायक दल की बैठक में विजेंद्र गुप्ता और प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा।

Post a Comment

0 Comments