वीरेंद्र कुमार बिंदु
थरवई / बुधवार को गोंडवा गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से उक्त गांव निवासी ज्ञान बहादुर यादव 55 वर्ष की मौत हो गई घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थरवई पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के दो बेटे दो बेटी पत्नी शिव कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है घटना गोंडवा गांव के समीप हुई है मृतक खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था वह अपने गांव गोंडवा से रेलवे लाइन पार अपने खेत की ओर जा रहा था तभी हादसा हो गया

0 Comments