प्रयागराज: उच्चाधिकारियो ने पंडिला मंदिर का किया निरीक्षण




मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने देखी मेला व्यवस्था 

वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज/ थरवई:- महाशिवरात्री पर्व की व्यवस्था निरीक्षण करने पंडिला महादेव मंदिर पहुंचे मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत एवम पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा बुधवार को गंगापार का प्राचीन शिव मंदिर व्यवस्था की जानकारी डीसीपी  गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत से ली साथ ही भीड़ प्रबंधन, वाहन पार्किंग, भीड़ निकासी को लेकर मातहत अधिकारियो को दिशानिर्देश जारी किए एवम उन्होंने मंदिर गर्भ गृह मे पूजा अर्चना की और वहा के व्यवस्थापक अखिलेश गिरी से सी सी टीवी कैमरे मंदिर परिसर के चारो तरफ लगवाने एवम   व्यवस्था के लिए अपने वालियांटर मंदिर में तैनात करने को कहा  उच्चाधिकारियों ने मेला क्षेत्र भी जाकर दर्शनार्थियो के निकलने के लिए रास्ते को भी देखा डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत न कहा डीजे मेला क्षेत्र मे न आए मंदिर के दक्षिण, उतर गेट पर भीड़ निकालने के लिए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें जेब कत रो आदि पर निगरानी रखे  मुख्य द्वार से कतार बद्ध तरीके दर्शन कराया जायेगा। कुंभ मेला की भीड़ को बाई पास से बाहर किया जाएगा । मौके पर उपजिलाधिकारी सोरांव एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह थाना प्रभारी अरविंद गोतम, ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments