आए दिन मवेशियों की चोरी से पशु पालकों में डर का माहौल
सुजानगंज /जौनपुर:- जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में निरंकुश पशु चोरों में का तनिक भी खौफ नहीं है। क्षेत्र में आए दिन पशु चोरी की घटनाओं से पशु पालकों में डर का माहौल बना हुआ है। यदि पशु पालक रात्रि जागरण करके अपने पशुओं की सुरक्षा करने का प्रयास करते हैं तों हौशलाबुलन्द चोर उन्हें भी मारपीट कर घायल कर देते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पढ़ुआ ग्राम सभा निवासी राजेंद्र चौहान पुत्र भगेलू राम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि, मेरा एक भैंसा चोर बृहस्पतिवार की रात को चुरा ले गये।तथा रात्रि में मैं सोया था कि आस पास में हलचल महसूस होने पर उठा तो देखा कि मवेशी चोर मेरे भैंसे को अपने वाहन में लाद रहे थे देखते ही मैं शोर मचाते हुए उनको रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने मेरे उपर हमला कर दिया तथा वाहन में लादकर भाग गए। इसी प्रकार विगत सप्ताह शिव कुमार पुत्र राजाराम ग्राम घाटमपुर थाना सुजानगंज की भैंस चोर उठा ले गए। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज राजीव मल्ल ने बताया कि घटना की सुचना मिली है, तलाश जारी है।

0 Comments