पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 24 फरवरी को होगी जारी, होगा सजीव प्रसारण



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2025 को भागलपुर (बिहार) में आयोजित होने वाले ‘‘किसान सम्मान समारोह’’ में पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी की जायेगी जिसका सजीव प्रसारण कृषकों के मध्य जनपद के समस्त विकास खण्ड कार्यालयों/राजकीय कृषि बीज भण्डारों, ग्राम पंचायतों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया जायेगा। जिसका प्रसारण लिंक https://pmindiawebcast.nic.in  है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कर्मचारियों/अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित कर दिया है। 

Post a Comment

0 Comments