ट्रेलर की टक्कर से ई रिक्शा सवार किशोर की मौत, चार घायल

        श्री अवध डाटकाम     9839627223

जौनपुर :-- जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर ई रिक्शा सवार 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में ई रिक्शा चालक समेत दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

   मिली जानकारी के अनुसार फतेहगंज निवासी आशीष कुमार (15), आनंद कुमार (16), शिवम कुमार (24), यश जायसवाल (16) और निखिल (14) गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे ई रिक्शा पर लक्ष्मी - गणेश की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ई रिक्शा सीहीपुर के पास पहुंचा अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा सवार सभी पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments