सुजानगंज की इंटरनेशनल किक बॉक्सर लक्ष्मी सिंह ने उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग कप में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी

          श्री अवध डाटकाम     9839627223

सुजानगंज / जौनपुर:-- खेल जगत में जौनपुर जनपद के सुजानगंज क्षेत्र का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है जहां बनारस में आयोजित प्रतिष्ठित 'उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग कप' के फाइनल मुकाबले में सुजानगंज की बेटी और इंटरनेशनल किक बॉक्सर लक्ष्मी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

48 किलोग्राम सीनियर कैटेगरी (लो किक) के बेहद रोमांचक और कड़े फाइनल मुकाबले में लक्ष्मी सिंह ने वाराणसी की इंटरनेशनल खिलाड़ी रिया नारायण सिंह को पराजित कर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

इस शानदार जीत पर लक्ष्मी सिंह के पैतृक गांव कान्हापुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमियों, प्रबुद्ध जनों और गणमान्य नागरिकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments