श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - अबू शहमा
बहराइच :- जिले के फखरपुर में दादा मियां मेले में जलपरी शो के दौरान एक्वेरियम का शीशा अचानक फट गया। पानी फैलने से जलपरी का करतब दिखा रही युवती और तीन बच्चों समेत लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। सादिक और फहाद को मेडिकल कॉलेज, जबकि अर्श को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद एक्वेरियम का पानी आसपास भर गया और मेले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खालिदपुर निवासी सादिक (11) पुत्र शाकिम अहमद और फहाद (10) पुत्र सुहेल बाउर 8 वर्ष जलपरी शो देखने गए थे। माधवपुर निवासी अर्श (10) पुत्र हलीम भी शो देखने पहुंचा था। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। सादिक और फहाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अर्श का सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र अधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली फखरपुर पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
शीशे की केबिन में जलपरी का कर्तव्य दिखाने वाली लड़की भी घायल है । वहीं फखरपुर पुलिस द्वारा 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

0 Comments