श्री अवध डाटकाम 9839627223
वाराणसी :-- जिले में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल,प्रतिसार टीम व थाना चितईपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 14 अक्टूबर को शहर के तीन अलग-अलग किराए के मकानों में छापा मारकर डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे SIM Box नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अशोक पुरम एकता नगर (शिवपुर), बालाजी भवन सामने घाट (लंका) और कैलाशपुरी कॉलोनी (चितईपुर) से 6 SIM Box (192 सिम स्लॉट), राउटर, VPN गेटवे समेत भारी उपकरण बरामद किए हैं। मौके से दो आरोपियों मोहम्मद आबिद (40)निवासी सराय हरहा,चौक और शशि शेखर सिंह(24) निवासी नवापुरा, दारानगर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मास्टरमाइंड सौगात अस्थाना निवासी लखनऊ फरार है। डिजीपी साइबर नीतू कादयान ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध नंबरों की जांच में एक म्यूल खाते से देशभर की 41 साइबर शिकायतें जुड़ी मिलीं, जिसमें पुणे की एक महिला से डिजिटल अरेस्ट में ठगे गए 25 लाख रुपये भी इसी खाते में आए थे। जांच में पता चला कि यह गैंग SIM-Over-IP तकनीक से विदेश से आने वाली कॉल को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर लोगों को ठगता था।थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 256/2026 धारा 318(4), 319(2), BNS व 66D IT Act के तहत दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments