श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी /जौनपुर | नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को बरसठी थाने में दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के 102 से अधिक पूजा पंडालों के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सभी पंडालों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडाल या आसपास किसी तरह की अराजकता अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश को देखते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें। भीड़ के दौरान सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने के लिए भी कहा। पुलिस ने पंडाल समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। साथ ही शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

0 Comments