श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा (इटियाथोक) :-- इटियाथोक के बिशुनपुर तिवारी में पांचू पुरवा से लखनीपुर तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार देर शाम सफलतापुर्वक समाप्त हो गया। दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे अवधेश तिवारी उर्फ बजरंगी भैया की तबीयत को देखते हुए तहसीलदार महोदय स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और पहले प्रयास में असफल रहे लेकिन देर शाम उन्होंने डीएम महोदया से फोन पर बात करवाकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद भाजपा प्रदेश पदाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया मौजूद रहे।
बजरंगी भैया ने सभी ग्रामीणों, समर्थकों और प्रशासन का हृदय से आभार जताया। इस आंदोलन में पूरा गांव व कई गांवों के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एकजुट रहा, अब जल्द ही सड़क बनने की उम्मीद जगी है।

0 Comments