श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
गोंडा। जनहित एवं प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए जनपद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 25 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार योगेश यादव को चौकी प्रभारी मिश्रौलिया, थाना कोतवाली नगर से थाना धानेपुर भेजा गया है। उत्कर्ष नवीन को थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी मिश्रौलिया, थाना कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। कागेश्वर राउत को चौकी प्रभारी जानकीनगर, खरगूपुर से थाना छपिया भेजा गया है, जबकि अविनाश कुमार बिद्यार्थी को थाना इटियाथोक से चौकी प्रभारी जानकीनगर, खरगूपुर बनाया गया है। इसी क्रम में रोहित रणवीर को चौकी प्रभारी बालापुर, थाना कर्नलगंज से थाना मोतीगंज, राजीव कनोजिया को चौकी प्रभारी पहाड़ापुर, थाना कटरा बाजार से थाना एएचटीयू तथा संजीव सिंह को चौकी प्रभारी सरयूघाट, थाना नवाबगंज से चौकी प्रभारी पहाड़ापुर, थाना कटरा बाजार भेजा गया है। अमरजीत सोनकर को थाना कौड़िया से चौकी प्रभारी सरयूघाट, थाना नवाबगंज की जिम्मेदारी मिली है।
अखिलेश कुमार मौर्या को चौकी प्रभारी आर्यनगर, थाना कौड़िया से चौकी प्रभारी जिगिना, थाना मनकापुर तथा अमन कनौजिया थाना परसपुर से चौकी प्रभारी आर्यनगर, थाना कौड़िया भेजा गया है। सहदेव दूबे को चौकी प्रभारी पसका, थाना परसपुर से थाना खो डारे और राहुल प्रकाश को थाना कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी पसका, थाना परसपुर भेजा गया है। अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी जिगिना, थाना मनकापुर से थाना कर्नलगंज, वीरपाल सिंह को चौकी प्रभारी दतौली, थाना मनकापुर से चौकी प्रभारी बालपुर, थाना कर्नलगंज तथा अवधेश कुमार पाल को थाना वजीरगंज से चौकी प्रभारी दतौली, थाना मनकापुर भेजा गया है।
वहीं शिवकुमार यादव को चौकी प्रभारी हथियागढ़, थाना छपिया से थाना एएचटीयू तथा अमित कुमार गुप्ता को थाना परसपुर से चौकी प्रभारी हथियागढ़, थाना छपिया भेजा गया है। मयंक वर्मा को चौकी प्रभारी गोरा, थाना खोड़ारे से थाना कोतवाली नगर तथा प्रवीण सिंह को थाना वजीरगंज से चौकी प्रभारी गोरा, थाना खोड़ारे भेजा गया है। इसके अलावा विनोद कुमार वरनवाल को थाना मनकापुर से थाना इटियाथोक भेजा गया है। दूधनाथ चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना उमरीबेगमगंज तथा रविन्द्र प्रसाद को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना उमरीबेगमगंज से थाना खरगूपुर भेजा गया है। आदेश में कपिलदेव चौरसिया को थाना इटियाथोक से पुलिस लाइन, कौशल किशोर सिंह को थाना परसपुर से पुलिस लाइन तथा सत्यनारायण यादव को थाना खरगूपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

0 Comments