आकाश सिंह किराना स्टोर बना ग्राहकों की पहली पसंद, लगता है तांता

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

इटियाथोक/ गोंडा :-  इटियाथोक ब्लॉक के शिवपुरिया विशुनपुर संगम चौराहे पर स्थित आकाश सिंह किराना स्टोर इन दिनों ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। त्योहारी सीजन के चलते दुकान पर सुबह से शाम तक ग्राहकों का भारी तांता लगा रह रहा है।

स्थानीय ग्राहकों ने बताया कि आकाश सिंह किराना स्टोर पर रोजमर्रा की हर जरूरत का सामान - दाल, चावल, आटा, तेल, मसाला, साबुन, बिस्किट से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री तक एक ही छत के नीचे बाजार से सस्ते दाम पर मिल जाता है। दुकान पर सामान की शुद्धता और सही तौल की गारंटी है, इसलिए भटपुरवा, बिशुनपुर, संगम अयाह, विशुनपुर तिवारी सहित पूरे संगम क्षेत्र के लोग यहीं आना पसंद करते हैं।

दुकान संचालक आकाश सिंह ने बताया कि नवरात्रि और दीपावली को देखते हुए सभी किराना सामानों पर विशेष छूट और ऑफर चलाया जा रहा है। साथ ही नियमित ग्राहकों के लिए उधारी और होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

शिवपुरिया विशुनपुर संगम चौराहे पर दुकान होने से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए भी यह सुविधाजनक साबित हो रही है। कम दाम, अच्छा व्यवहार और शुद्ध सामान के कारण आकाश सिंह किराना स्टोर आज पूरे इटियाथोक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

Post a Comment

0 Comments