श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
मड़ियाहूं /जौनपुर :-- सम्राट अशोक महान ग्रामीण विकास जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में ग्राम संतोषपुर, मड़ियाहूं जौनपुर में एक नि :शुल्क स्वास्थ्य सुरक्ष एवं जागरूकता शिविर का सफल आयो जन किया गया । यह विशेष कैम्प ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष समर बहादुर मौर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया । शिविर के दौरान ग्रामीण क्षेत्र कि गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद 63 महिलाओं को नि :शुल्क सेनेटरी पैड प्रदान किए गए। पैड वितरण के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं को माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया । मुख्य ट्रस्टी समर बहादुर मौर्य ने कहा "महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता ही सशक्त समाज की नींव है। ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाओं के बीच स्वास्थ्य स्वच्छता को लेकर उतनी जागरूकता नहीं है जितनी होनी चाहिए , कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी समर बहादुर मौर्य आशीष कुमार ,बृजेश कुमार मौर्य,पिंकी देवी समेत अन्य पदाधिकारी व महिलाएं उपस्थित रही ।

0 Comments