उल्लास के साथ मनाया गया भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन

       श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :- जिले के सुजानगंज ब्लांक क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की डोर राखी बांधी। इसके बाद माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और भाइयों के सुख-समृद्धि, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा तथा हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदकर भाइयों की कलाई सजाई, वहीं भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार और मिठाइयां खरीदीं।

परंपरा और भावनाओं से जुड़े इस पर्व ने परिवारों को एक साथ आने तथा आपसी प्रेम और रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर दिया। दूर रह रहे भाई-बहनों ने भी मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में दिनभर पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह की मिठास देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments