श्री अवध डाटकाम 9839627223
उत्तर प्रदेश :-- प्रदेश सरकार ने आगामी चुनावों में नेताओं की सुरक्षा का हवाला देते हुए राज्य के 52 शीर्ष नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय ने सामाजिक चिंतन करने वाले लोगों के मन में दो तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहला यह कि अपने को समाजसेवी कहने वाले उन नेताओं को समाज से भय होने लगा है। जिस समाज से वोट लेकर सत्तासीन होने का सपना देख रहे हैं उसके सामने जाने में भी डर लग रहा है।
दूसरा यह कि शायद प्रदेश सरकार को अपने सुरक्षा बलों पर अपनी सुरक्षा को लेकर विश्वास नहीं रह गया है। जिस सुरक्षा बल के भरोसे पूरा प्रदेश चल रहा है वहीं सुरक्षा बल कुछ गिने-चुने समाजसेवी, लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दावा करने वाले नेताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे है।
कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस चुनावी माहौल में हमारे सुरक्षाकर्मी भले ही गोली खाकर शहीद हो जाएं लेकिन प्रदेश सरकार कर्मठ और जुझारू नेताओं पर आंच नहीं आने देगी। एक बात जो लोगों को कचोट रही है कि यदि यह बुलेटप्रूफ जैकेट हमारे सुरक्षाकर्मियों को मिलता तो शायद वह निर्भीक होकर लोगों की सुरक्षा करते लेकिन यह जिम्मेदारी अब नेताजी के कन्धों की शोभा बढ़ाने का काम करेगी। जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहने वाले नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट और सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के लिए प्लास्टिक का डंडा। हाय रे उत्तर प्रदेश की बेहतर सरकार।

0 Comments