श्री अवध डाटकाम 9839627223
सावन मास मेले की जानकारी ली
रिपोर्ट - वीरेंद्र गुप्ता बिन्दु
प्रयागराज /थरवई :-- शुक्रवार को (एसीपी) अजेंद्र यादव ने थरवई सर्किल का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व सुप्रसिद्ध पौराणिक स्थल बाबा पंडिला महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि धर्म और कर्तव्य का गहरा संबंध है। ईश्वर के आशीर्वाद के साथ जनसेवा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देना ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना तथा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर समिति एवं पत्रकार बिंदु गुप्ता सज्जन द्विवेदी सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात एसीपी अजेंद्र यादव ने थरवई कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार संभाला।

0 Comments