श्री अवध डाटकाम 9839627223
प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद ने दिए सफलता के 5 मंत्र
जौनपुर :-- विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद की मौजूदगी में सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इस बैठक में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए प्रभारियों और पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने नए पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष (मुंगरा) ओमप्रकाश बिंद, ब्लॉक प्रभारी (सुजानगंज): सुनील कुमार निषाद , ब्लॉक प्रभारी (मुंगरा): देवेंद्र कुमार बिंद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवा प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि VIP पार्टी की असली पहचान और ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के 'पांच मंत्रो' (मूल सिद्धांतों) को हर कार्यकर्ता को हमेशा याद रखना होगा। जब तक हम जमीनी स्तर पर जनता से सीधे जुड़कर काम करेंगे, पार्टी की शक्ति को कोई चुनौती नहीं दे सकता। कार्यक्रम के दौरान मनोनीत सभी नए प्रभारियों और पदाधिकारियों को पार्टी का अधिकृत झंडा सौंपकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह नई ऊर्जावान टीम क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को और अधिक व्यापक बनाएगी।
इस अवसर पर मनोज बिंद, दीपक बिंद, अविनाश बिंद, राजकिशोर बिंद, रामजीत, विशाल, आलोक बिंद, विकास निषाद, आशीष निषाद, अनिल निषाद, बृजेश निषाद और रविंद्र कुमार निषाद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments