श्री अवध डाटकाम 9839627223
तेजी बाजार/जौनपुर :- स्थानीय
थाना क्षेत्र के भोसिला पन्नी का पुरा गांव में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका उपाध्याय (25) का विवाह लगभग एक वर्ष तीन माह पूर्व हुआ था। उसकी ढाई माह की एक बच्ची भी है। बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई, जिसके बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतका का मायका मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

0 Comments