श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- शहर के जोगियापुर में स्थित प्रसाद होटल में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान वाराणसी निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त होटल में शनिवार को एक कमरे में एक युवक का शव मिला जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस होटल के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

0 Comments