महिलाओं और बेटियों के साथ भेदभाव खत्म हो - ओमप्रकाश


    श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी चेतना फाऊंडेशन एवं हौसला DMA के तत्वधान में ग्राम पंचायत भैंसहारामपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ो किशोरियों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सकीना बानो ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने महिलाओं और किशोरियों का हौसला बढ़ाते हुए बाल विवाह, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नी बेगम ने बताया कि महिलाओं के सहयोग बिना हर बदलाव अधूरा है।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संगोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1977 से पूरे विश्व में मनाया जाता है। और इस साल 2026 की थीम है जेंडर भेदभाव, महिला सम्मान, महिला सुरक्षा आज महिलाएं और बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में और बदलाव में काफी आगे आ रही हैं। महिला सिपाही पल्लवी व हिना  ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नारी चेतना फाऊंडेशन महिलाओं और बेटियों में जागरूकता के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज बेटियां और महिलाएं अपनी बात खुलकर कहने लगी हैं। पल्लवी ने महिला सुरक्षा 181 और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि नंबरों के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। बेटियों ने एक घरेलू महिला हिंसा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसका नाम है ।अब और नहीं  कार्यक्रम के अंत में कांस्टेबल शुभम सिंह,नारी चेतना फाउंडेशन के पदाधिकारी पूजा पांडेय, सकीना बानो, प्रीति सिंह, संजू, बंदना और किशोरी लीडर पूजा पाल, हिमांगी और अंजली ने अपना विचार व्यक्त किया और नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments