सुजानगंज /जौनपुर :-- समय की मांग है कि समाज पंच परिवर्तन को आत्मसात करें और उसको जीवन में उतारने का प्रयास करें। उक्त उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र प्रथम ने राधा कृष्ण मंदिर सुजानगंज पर आयोजित सद्भाव बैठक में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। पंच परिवर्तन की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक समरसता समय की मांग है। पर्यावरण की समस्या पूरी दुनिया में व्याप्त है इसलिए हम पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, पानी के दुरुपयोग से बचें और प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें ।कुटुंब प्रबोधन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आज परिवार टूट रहे हैं। सम्मिलित परिवार बहुत कम देखने को मिलते हैं ।यह ठीक नहीं है परिवार को संगठित रखना समय की मांग है ।स्व का जागरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा खान-पान वेशभूषा बोलचाल की भाषा से स्व का प्रगटीकरण होना चाहिए। पांचवें और अंतिम विषय नागरिक कर्तव्य के बारे में उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह ऐसा कुछ ना करें जिससे समाज और राष्ट्र का अहित हो। इन पंच परिवर्तन को सभी देशवासियों को आत्मसात करना चाहिए और इसका शुभारंभ स्वयं से करना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद चंद शुक्ला, संचालन रावेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर धीरज, संगम लाल शर्मा, हरगोविंद, सुरेंद्र, धीरज गौड़, राजेंद्र यादव ,सुरेश चंद आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

0 Comments