रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत , चालक बस सहित फरार


        श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 


गोण्डा :- जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोंडा बलरामपुर रोड पर शिवगढ़ पौधशाला के पास शनिवार शाम एक रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान थाना देहात कोतवाली गोण्डा के धनौली गांव निवासी आकाश शाहू (15) पुत्र श्रीशांत और दीपांशु (19) पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से बलरामपुर के खलवा मोहल्ला स्थित अपने फूफा के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में शिवगढ़ पौधशाला के पास यह हादसा हुआ। चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक अपने फूफा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए खलवा मोहल्ला बलरामपुर थे, वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments