रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी /जौनपुर| क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में सोमवार को जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मछली शहर जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा" है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे कार्य मानवता की मिसाल हैं और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बिसेन, स्कंद पटेल, रमेश मौर्या, जीत बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, बृजराज उपाध्याय, उदयराज सिंह फौजी, जगदीश गौतम, लालचंद्र सिंह, भगौती प्रसाद दुबे, मानिक चंद्र दुबे, लालचंद दुबे, प्रधान अरुण सिंह, संदीप सिंह, तूफानी पटेल एवं रहीश अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता लालचंद्र दुबे ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह (पंकज) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी सिंह ‘बबलू’ रहे।

0 Comments