श्री अवध डाटकाम 9839627223
दो दिन पूर्व बेटे का पहला जन्मदिन मनाया गया था
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
प्रयागराज:- जिले में थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह डीघी गांव में एक हृदय विदारक घटना घटने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे के आस पास की है । घर के लोग अपने दैनिक कार्य में व्यस्त थे तभी एक वर्ष का मासूम शिवांश खेलते खेलते बाथरूम मे पहुंच गया वहां पर रखी बाल्टी में पानी था जिसमें वो खेलने की कोशिश में अचानक बाल्टी के अंदर ही गिर गया। शिवांश का सर बाल्टी की सतह पर और पैर ऊपर होने उसके रोने की आवाज कोई नहीं सुन सका कुछ देर में मासूम शिवांश की मां रिया ने उसकी इधर उधर तलाश की तो बेटा शिवांश बाल्टी में गिरा पड़ा था। बेटे को बेसुध देख परिवार में चीख पुकार मच गई शिवांश के पिता गोपाल शर्मा आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया चीख पुकार सुन भारी भीड़ इकट्ठा हो गई सब इस घटना से स्तब्ध थे मृतक शिवांश की दो बहन रिद्धि सिद्धि एवं उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उसका पहला जन्म दिन मनाया गया और आज मौत ने उसे अपने आगोश मे ले लिया।

0 Comments