देर रात घर पहुंचा मृतक का शव, मशक्कत के बाद हुआ अंतिम संस्कार


 सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र में पेंड से गिर कर हुई मौत के बाद रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे मृतक रामपाल गौतम पुत्र स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद गौतम के शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजनों भारी मशक्कत और लोगों के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही शव उनके गांव धारिकपुर पहुंचा वैसे ही पूरे गांव में मातम फैल गया। वहीं सोमवार की सुबह मृतक के स्वजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए और कहने लगे कि जब तक मृतक रामपाल गौतम की मौत की पूरी सच्चाई सामने नहीं आएगी तब तक शव का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान मृतक के घर पर काफी पुलिस फोर्स मौजूद रही। वही मृतक के घर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किए तथा मृतक के स्वजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिए। बाद में पुलिस ने किसी तरीके से पीड़ित परिवार को समझा बूझकर उनको शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार की। वहीं पूछे जाने पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामपाल गौतम की मौत के बारे में कोई एफ.आई.आर. दर्ज नहीं हुआ है वहीं अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की माने तो मृतक रामपाल की हत्या नहीं हुई है बल्कि हृदय घात से उनकी मौत हुई है।

Post a Comment

0 Comments