गंगा सागर तीर्थ यात्रियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन


जौनपुर :-   जौनपुर नागरिक संघ कोलकाता के तत्वावधान में गंगा सागर तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए आउट राम घाट (बाबू घाट मोहन बगान क्लब के पीछे) कोलकाता में सेवा शिविर का आयोजन 09 जनवरी से 17 जनवरी तक के लिए आयोजित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी  जौनपुर नागरिक संघ कोलकाता के कोषाध्यक्ष राम जी मिश्रा ने दीपक पुर में भारत मिश्र के प्रतिष्ठान पर संभावित गंगा सागर यात्रियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि शिविर में आवास भोजन जलपान आवश्यकता पड़ने पर दवा आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि आप सब तो आए ही और भी जो यात्री मिलते हैं उन्हें भी उक्त आशय की जानकारी दें और साथ ले आए।कार्यक्रम में सियाराम पांडे, ज्ञान प्रसाद पांडे, ओमप्रकाश , संकठा प्रसाद पांडे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments