रिपोर्ट - अबू शहमा
बहराइच :- कैसरगंज में एस आर मैरिज लॉन में बुधवार के दिन 96वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें मेहमान ए खुसूसी उत्तर प्रदेश के कैबिनेट एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे 96 जन्म जयंती समारोह में पूर्व सांसद स्वर्गीय रुद्रसेन चौधरी जी का एस आर मैरिज लॉन में धूमधाम के साथ मनाया गया एक दर्जन से अधिक भाजपा के विधायक एवं मंत्रियों का आगमन हुआ मेहमान ए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय रूद्रसेन चौधरी जी का भाजपा पार्टी के प्रति जो वफादारी पूर्वक काम किया गया है उसे पार्टी कभी भुला नहीं पाएगी स्वर्गीय चौधरी ने हमेशा पार्टी की भलाई के लिए बढ़-चढ़कर काम किया है इस प्रोग्राम के मौके पर बहराइच श्रावस्ती एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी महसी विधायक सुरेश्वर सिंह नानपारा विधायक बहराइच जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे डॉ अरविंद कुमार सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठ बहराइच कौशलेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान कैसरगंज एडवोकेट गंगाधर मिश्रा कौशलेंद्र सिंह एवं अन्य सम्मानित गणमान्य भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

0 Comments