विधायक रमेशचंद्र मिश्र की भाभी का आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर



जौनपुर  :- जिले के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेशचंद्र मिश्र की भाभी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वह विधायक के बड़े भाई उमेश मिश्र 'राजू' की धर्मपत्नी थीं।परिजनों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा, जिसके बाद देर रात उनका निधन हो गया। इस असामयिक घटना से मिश्र परिवार में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त किया।विधायक रमेशचंद्र मिश्र के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।

Post a Comment

0 Comments