सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के सर्वेमऊ देवा ( शुक्ल के पूरा) निवासी अंकित शुक्ल का चयन यूपीएससी में आईईएस पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोग खुले मन से इस होनहार युवक को आशीर्वाद दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अंकित विजय  विजय कुमार शुक्ल, सुपुत्र श्री विजय कुमार शुक्ल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) – इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (IES) 2025 में सफलता प्राप्त किया है और उनका चयन सीनियर सेक्शन इंजीनियर, मध्य रेल के पद पर हुआ है। अंकित शुक्ल ने कठोर परिश्रम एवं अदम्य संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर समाज, क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन किया है।

अंकित शुक्ल ने मुंबई से बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वे भारत सरकार के अधीन महारत्न सार्वजनिक उपक्रम *ओएनजीसी, मुंबई में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रुप ‘A’ अधिकारी)* के पद पर कार्यरत हैं।

वर्ष 2025 में अंकित शुक्ल ने एक साथ दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पद पर चयनित होने की एक नई मिसाल कायम की है 1.भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) – मैनेजर (टेक्निकल) तथा 2. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) – इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (IES)।

अंकित शुक्ल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को क्षेत्रीय लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उनकी सफलता से बेलवर-सुजानगंज क्षेत्र सहित संपूर्ण समाज में हर्ष, उल्लास एवं प्रेरणा का वातावरण व्याप्त है।