बीआरसी सुजानगंज पर ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


सुजानगंज/ जौनपुर :-  बीआरसी सुजानगंज के प्रांगण में खण्ड शिक्षा अधिकारी, डॉक्टर किरण पाण्डेय की अध्यक्षता में ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अविनाश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कंपोजिट विद्यालय खुजीडीह के स्काउट गाइड टीम के साथ सभी न्याय पंचायत से आये हुए होनहार बच्चों द्वारा मार्च पास्ट मे सम्मिलित गणमान्य अतिथियों को सलामी दी गई। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में कम्पोजिट विद्यालय मतरी, प्राइमरी स्तर बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय  मुस्तफाबाद, प्राइमरी स्तर बालक दौड़ 50 मीटर और 100 मीटर में आदर्श शुक्ला प्राथमिक विद्यालय तारपट्टी, प्राइमरी स्तर बालिका दौड़ 50 मीटर में सरीना प्राथमिक विद्यालय खरारी, 100 मीटर में सेजल पटेल प्राथमिक विद्यालय नगौली, जुनियर स्तर बालक दौड़100 मीटर में विपांशू, उ प्रा वि सुजानगंज, 200 मीटर में सुमित उ प्रा वि सुजानगंज, जुनियर स्तर बालिका दौड़100 मीटर में आयुषी पटेल उ प्रा वि विश्राम का पुरा,200 मीटर में साक्षी उ प्रा वि प्यारेपुर, जुनियर बालक कबड्डी उ प्रा वि  खेमपुर,जूनियर बालिका कबड्डी कम्पोजिट मतरी, जुनियर खो-खो बालक व बालिका वर्ग वर्ग में कम्पोजिट अधकचा विजयी रहे। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का अंग वस्त्रम, माल्यार्पण एवं वैज अलंकरण करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष द्वय अजय कुमार सिंह एवं चंद्रप्रकाश तिवारी महामंत्री राजीव मणि त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष द्वय शेर बहादुर मौर्य, मनोज कुमार सिंह, महामंत्री राजमणि यादव, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रभाकर शुक्ला, चंदन सिंह जिला अध्यक्ष अटेवा, विवेक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा, अखण्ड प्रताप सिंह मंत्री शिक्षक संघ मछलीशहर, अजीत प्रताप सिंह मंत्री शिक्षक संघ मुंगरा बादशाहपुर, शैलेश यादव ब्लॉक कैडर प्रभारी श्यामबली सरोज, एआरपी अरुण द्विवेदी, एआरपी सुनील पाण्डेय बी.एन.सिंह, लालबहादुर यादव, शैलेष शुक्ला, सन्तोष दूबे, सुनील तिवारी, सन्तोष तिवारी, प्रवीण तिवारी महेंद्र पटेल, रोहित सिंह, सुधा तिवारी, रामलली, कंचन मौर्या, श्वेता सिंह, सतीश कुमार, दिनेश चौबे, दीपनारायण, सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। सभी न्यायपंचायत से आए हुए बच्चों एवं विकासखंड मछली शहर तथा विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर से आए हुए बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा। दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में सभी खेल शिक्षकों द्वारा प्रतियोगिता को पारदर्शी तरीक़े से सकुशल संपन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments