रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज :-- जिले के थरवई में शुक्रवार को पडिला महादेव मंदिर के निकट ज्वेलरी एवं कपड़े की दुकान में भीषड़ आग लग गई जिससे सब कुछ जल कर खाक हो गया। घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बंदरों के झुंड ने व्यापारी के दुकान में लगी केबिल के खीच तान से आग भड़की जो कुछ ही समय में पूरे दुकान मकान को अपने आगोश मे ले लिया। पडिला महादेव में शिव जी ज्वेलरी एवं वस्त्रालय के नाम से दुकान खोल रखी है जिसमें आग के तांडव में सब स्वाहा हो गया घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी आग का रूप विकराल हो चुका था दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने में सफल नहीं हुई तो थाना प्रभारी ने सी आर पीएफ के डी आई जी से मदद मांगी जिस पर तुरंत ही पानी के टैंकर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे प्रशासन ने और अग्निशमन गाड़ियों की मांग की दुकान के बाहर से ताले लगे थे जिसे तोड़ने में समय लगा दुकान मलिक शिव जी चालीस नंबर गुमटी पर रहते थे चाबी न होने से मौके पर पहुंचने में देर लगी। आग बुझाने में महेश यादव,राहुल चौधरी, महेन्द्र गिरी हल्का जल गए, आग पर काबू पाने के लिए (के री पु बल)सी आर पीएफ के टैंकर अग्निशमन दल सहित पांच छः गाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक लाखों का माल बिल्कुल नष्ट हो गया सूचना मिलने पर सी एफ ओ चन्द्र मोहन शर्मा प्रयागराज भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुटे रहे । आग बुझने के बाद पूरा मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें मरखा कनोजिया, सदाशिव केशरवानी, को हल्की चोट आई।

0 Comments