रिपोर्ट - गणेश प्रसाद द्विवेदी
सराय इनायत / प्रयागराज :-- स्थानीय थाना क्षेत्र के तेदुई गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्ध की ट्रैक्टर के रोटावेटर के चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राम सजीवन पटेल उम्र 75 निवासी तेदुई सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे अपने खेत की जुताई करा रहे थे। कुछ देर जुताई होने के बाद राम सजीवन जो की जुताई के समय ट्रैक्टर में ही बैठे थे किसी कारणवश वह ट्रैक्टर से उतरने के लिए ट्रैक्टर के ड्राइवर से कहा तो ड्राइवर ने कहा कि रुक जाइए मैं ट्रैक्टर को रोक देता हूं आप उतर जाना इस बीच राम सजीवन ने ड्राइवर से कहा ट्रैक्टर रोको मत धीमा कर दो मैं उतर जाऊंगा।राम सजीवन ट्रैक्टर से उतरने लगे जिसमें उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के नीचे आ गए। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राम सजीवन को घायल देख ट्रैक्टर ड्राइवर ने आसपास को लोगों को बुलाया और पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको गंभीर रूप से घायल देख कर स्वरूपरानी के लिए रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में गम का माहौल है और परिवार जनों का रो रो के बुरा हाल है।

0 Comments