रैली निकाल कर आशा बहुओं ने किया कार्य बहिष्कार , वेतन का भुगतान न होने का लगाया आरोप



सुजानगंज / जौनपुर :--  वेतन न मिलने से नाराज क्षेत्र की आशा बहुओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आशा बहू ने वेतन न प्राप्त होने का आरोप लगाते हुए कलम बंद (हड़ताल) पर है। हड़ताल के दूसरे दिन आशा बहुओं ने सुजानगंज बदलापुर तिराहा,बेलवार तिराहा से होते हुए सी एच सी सुजानगंज तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। अपने संगठन आशा बहू कल्याण समिति सुजानगंज के बैनर तले एक पत्र जारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है कि हम सभी आशा बहू हड़ताल पर है अतः इस दौरान यदि कोई भी परेशानियां एवं समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी तथा जिला अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे। आगे उन्होंने बताया है कि यह हड़ताल वेतन का भुगतान नहीं होने तक जारी रहेगा। इस हड़ताल को जारी रखने के लिए सुषमा मौर्य, कल्पना देवी, सुनीता देवी, आशा पटेल, सुनीता देवी सहित सैकड़ो आशा बहुओं ने समर्थन किया है।

Post a Comment

0 Comments