अवैध मिट्टी खनन माफिया का बोलबाला,हाईटेंशन पोल से सटकर की गई खुदाई, बड़े हादसे को न्योता


रिपोर्ट - अजय दुबे

रामपुर, जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के गंधौना गांव में अवैध मिट्टी खनन माफिया ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम समाज की जमीन पर ठेकेदारों ने करीब 20 फीट तक अवैध खनन कर डाला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

चौंकाने वाली बात यह है कि खनन हाईटेंशन पोल से सटकर किया गया, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक किलोमीटर तक जमीन तालाब जैसी दलदली बन चुकी है।

गांव में पहले भी इसी गहरे गड्ढे में 10 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो चुकी है, फिर भी खनन का कार्य बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने ग्राम समाज की लाखों रुपए की मिट्टी निकालकर फोरलेन सड़क पर गिरा दी, जबकि स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।


गांव के लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला प्रशासन और शासन स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


ग्रामीणों ने जिम्मेदार ठेकेदारों व अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह केवल अवैध खनन नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से खुला खिलवाड़ है।

Post a Comment

0 Comments