बुलेट बनी आग का गोला, चालक गंभीर रूप से जला, एक घायल



जौनपुर :--  लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ में बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे अचानक एक बुलेट आग का गोला बन गई। जिससे चालक पूर्णतया झुलस गया जबकि पीछे बैठा साथी भी घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी हिमांशु सोनी 18 वर्ष पुत्र महेंद्र सोनी अपने साथी अभिषेक प्रजापति 15 वर्ष पुत्र शेषनाथ प्रजापति के साथ बुलेट से जौनपुर किसी के काम आ रहे थे जैसे ही शंभूगंज पहुंचें अचानक उनकी बुलेट बाइक में आग लग गई जिसमें हिमांशु सोनी बुरी झुलस गया और दोस्त अभिषेक प्रजापति को हल्की फुल्की चोट आई तथा बाइक बुरी तरह से जल के खाक हो गई, लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, जहां पर  दोनों को जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया जहां पर हिमांशु सोनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो हिमांशु की बुलेट एक रोडवेज बस से टकरा गई जिससे बुलेट की पेट्रोल टैंक में आग लग गई और बड़ा हादसा हो गया ।

Post a Comment

0 Comments