सौ लीटर कच्ची अवैध के साथ दो गिरफ्तार


रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच। बृहस्पतिवार को खैरी घाट थाना क्षेत्र में मैकू पुत्र प्यारे निवासी संकल्पा थाना खैरी घाट उम्र 59 वर्ष व श्रवण उर्फ सरबन पुत्र मंहगू निवासी संकल्पा थाना खैरी घाट जनपद बहराइच उम्र 21 वर्ष को एक सौ लीटर अवैध शराब के साथ थानाध्यक्ष खैरी घाट राशिद अली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ नि अजीत कुमार मौर्या, हे का हनुमान यादव,अवधेश यादव,कमलेन्द्र श्रीवास्तव,अरविन्द राव के द्वारा 100 लीटर कच्ची शराब नाजायज व शराब बनाने के उपकरण के साथ अन्तर्गत धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम में थाना खैरी घाट के ग्राम संकल्पा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है ।

Post a Comment

0 Comments