रिपोर्ट - संतोष मिश्रा
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज चौकी प्रभारी दीपक सिंह का जिला मुख्यालय (पुलिस लाईन) स्थानांतरण होने पर बाबागंज के आसपास के क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। करीब 4-5 महीने तक चौकी इंचार्ज के रूप में कार्य करने वाले श्री सिंह ने अपने अल्प समय में अपराध नियंत्रण से लेकर मुहर्रम, बारावफ़ात, गणेश पूजा, रामनवमी और नवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तक कई सराहनीय कार्य किए। कार्यकाल में पुलिस और जनता के बीच भरोसे का पुल बनाने का कार्य किया। विदाई समारोह में श्री सिंह ने अपने कार्यकाल का जिक्र किया और कहा कि इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से किया, साथ ही उपस्थिति जन समूह से कहा कि अगर जाने अनजाने में कोई गलती हुई हो तो माफ कर दें। विदाई कार्यक्रम में चौकी प्रभारी को फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेंट किये गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरीश वर्मा ने श्री सिंह के कार्यकाल को यादगार और अनुकरणीय बताते हुए उनकी जमकर सराहना की। इस मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण, पुलिसकर्मी, पत्रकारगण व जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।

0 Comments