सुजानगंज पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद


सुजानगंज/ जौनपुर  :--  पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के क्रम में थाना सुजानगंज ने कुतुबपुर गांव की एक गुमशुदा युवती की सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10.10.2025 को उक्त गांव निवासी अनिल गौतम पुत्र राम लखन गौतम ने थाना सुजानगंज को सूचित किया कि मेरी बहन राधा गौतम पुत्री राम लखन गौतम उम्र करीब 19 वर्ष दिनांक 09.10.2025 को घर से बिना बताये कही चली गयी है काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने गुमशुदा के मोबाईल का लोकेशन निकलवाकर परिजनों के साथ जाकर गुमशुदा राधा गौतम पुत्री राम लखन गौतम को चण्डीगढ़ पंजाब राज्य से सकुशल बरामद किया गया। बाद बरामदगी गुमशुदा राधा उपरोक्त को उसके परिजनो के समक्ष उसके पति अंशुल चौहान पुत्र विरेश चौहान निवासी जलालपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं को सकुशल सुपुर्द किया गया। 

Post a Comment

0 Comments