रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज / जौनपुर :-- महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मीरापुर शिरोमणि निवासी देवी प्रसाद मिश्रा पुत्र राजकिशोर मिश्रा के द्वारा 4 अप्रैल 2023 के शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी ने जांच नियमावली 1977 के नियम- 4 के क्रम में ब्लाक महराजगंज के क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए सभी कार्यों की जांच के आदेश जारी किये जिसमें जांच अधिकारी एडीएम जौनपुर को जांच अधिकारी नामित करते हुए तकनीकी और वित्तीय जांच में सहयोग के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मौके पर उपस्थित रहकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। जांच अधिकारियों ने जांच के लिए निर्धारित किए गए 1- इंटरलॉकिंग में रोड़ से ब्लॉक परिसर तक विधायक निधि से कराया गया है जिसे क्षेत्र पंचायत द्वारा भुगतान लिया गया है 2- मनरेगा द्वारा क्षेत्र पंचायत से शौचालय में घोर अनियमितता। 3- ब्लॉक परिसर में सन 2015 से आज तक सुंदरीकरण में घोर धांधली लाखों रुपए का हेरा फेरी 4 - मनरेगा का भुगतान मजदूर के खाते में किया गया या ब्लॉक प्रमुख के चहेतो खाते में 5- क्षेत्र पंचायत में सूखता गड्ढा में संपूर्ण धांधली आदि ऐसे ही 10 बिंदु पर जांच किया गया।

0 Comments