रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सूरापुर / सुल्तानपुर :- क्षेत्र के भवानीपुर पुरानी बाजार स्थित श्री हनुमत रामलीला समिति द्वारा चल रही रामलीला में शनिवार की रात “राम वन गमन” का हृदयस्पर्शी मंचन किया गया। लीला के दौरान पात्रों के संवाद और अभिनय ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इस मंचन में राजा दशरथ और कैकेई संवाद, कैकेई-मंथरा संवाद, तथा राम वन गमन जैसे भावनात्मक प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को अयोध्या नगरी की वेदना का अनुभव करा दिया।
लीला में राम की भूमिका शिवा, लक्ष्मण के रूप में प्रांशु, सीता के रूप में अंश, कैकेई की भूमिका रामजी, सुमंत की भूमिका शिवम् और जयकृष्ण पांडेय, राजा दशरथ के रूप में गोविन्द, गुरु वशिष्ठ के रूप में बालकृष्ण, पुरवासी के रूप में भोला, तथा मंथरा के रूप में पिंटू ने शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश अग्रहरि किया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया प्रेम प्रकाश जायसवाल आए हुए अतिथियों का सम्मान किया

0 Comments