सुजानगंज पुलिस की मौजूदगी में शांति पूर्वक निकली शव यात्रा
सुजानगंज / जौनपुर :-- मंगलवार को मछली शहर लिफ्ट काण्ड में मृत युवक की लाश जैसे ही मंगलवार देर रात घर पहुंची घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा। मौके पर पहुंची सुजानगंज पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को शांति पूर्वक शव यात्रा निकाली गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह मछली शहर में एक युवक महेंद्र सरोज पुत्र उमाशंकर सरोज की मछली शहर के एक व्यवसायी के यहां लिफ्ट टूटने से उसमें फंसकर मौत होने की सूचना पर मछली शहर पहुंचे परिजनों ने व्यवसाई द्वारा युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।मछली शहर थाना द्वारा पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। मंगलवार देर रात मृत युवक की लाश जैसे ही युवक के गांव सुल्तानपुर थाना सुजानगंज में पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। युवक की लाश घर आते ही सुजानगंज पुलिस मृत युवक के घर पर मुस्तैद हो गई । बुधवार सुबह युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए स्वजन बदलापुर करें और पिलकिछा घाट पर ले गए इस दौरान उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओ ने रोते बिलखते युवक को अंतिम बिदाई दी। थाना अध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय तथा सुजानगंज पुलिस की मुस्तैदी के कारण मृत युवक का शांतिपूर्वक शव यात्रा निकली।
वही पीऋड़ित परिवार की मांग है कि दोषियों को किसी भी प्रकार से बक्सा ना जाए। उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मांग की कि हमारे हंहसाथ न्याय की जाए।


0 Comments