टेट अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


सुजान गंज / जौनपुर :--  सुप्रीम कोर्ट के टेट संबंधित निर्णय के बाद सुर्खियों में रहे टेट अनिवार्यता प्रकरण को लेकर शिक्षक संगठनों ने सक्रियता दिखाते हुए राज्य सभा सांसद से मिल कर अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नियुक्ति के लिए न्यूनतम अर्हता निर्धारित करने के लिए एनसीटीई को प्राधिकार दिया है जो 23 अगस्त 2010 को अधिसूचना जारी कर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी अनिवार्यता किया है जो इसके पूर्व नियुक्ति शिक्षकों पर लागू नहीं होता है जल्दबाजी में कोर्ट के फैसले से सभी नियुक्त शिक्षक एवं पदस्थ शिक्षक पर अनिवार्यता जैसे शब्दों में उलझ कर गलत निष्कर्ष पर पहुंचते जा रहे हैं तमाम उम्र दराज शिक्षक अवसाद ग्रस्त होकर जीवन त्याग रहे हैं शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखकर इस ग़लत आदेश के विरोध में माननीय प्रधानमंत्री/ शिक्षा मंत्री/ सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता नई दिल्ली को, शिक्षकों द्वारा प्रदेश भर में सांसदों के माध्यम से ज्ञापन देने का अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के सभी शिक्षकों ने चंद्र प्रकाश तिवारी व डॉक्टर विनोद कुमार पाल के नेतृत्व मे राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी को ज्ञापन सौंप कर यह मांग किया कि शिक्षक हितों में टीईटी अनिवार्यता को खत्म करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी से अनुरोध कर  व राज्यसभा में प्रश्न उठाकर यह प्रयास करें की टेट अनिवार्यता खत्म किया जाए । जिस पर माननीय सांसद ने शिक्षको को अस्वस्थ किया कि नवंबर में होने वाले सत्र में कई सांसदों के माध्यम से प्रश्न उठाकर टेट मुक्ति का प्रयास करूंगी इस अवसर पर चंद्र प्रकाश तिवारी अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार पाल डॉ विद्यासागर त्रिपाठी विपिन त्रिपाठी संघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ओम प्रकाश चौरसिया शशिकांत जायसवाल सतीश तिवारी संतोष प्रवीण तिवारी राहुल धर्मेंद्र मिश्रा दिनेश उपाध्याय राजेश कुमार देवी प्रसाद पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments