सुजानगंज में चोरियों का सिलसिला जारी दहशत में ग्रामीण

 


सुजानगंज/ जौनपुर :-- सुजानगंज क्षेत्र में पिछले कुछ महीने से लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है जिससे ग्रामीण पूरी तरह दहशत में हैं।

क्षेत्र के हिम्मत नगर बाजार में वृहस्पतिवार/ शुक्रवार रात उस समय चोरी की घटना घट गई जब ग्रामीणों ने रात में संदिग्ध चोर को दौड़ाया लेकिन चोर पकड़ में नहीं आया सूचना पर पहुंची पुलिस भी खाली हाथ वापस आ गई लेकिन रात में ही चोरों ने सुनील हलवाई का घर खंगाल डाला और जेवरात सहित नकदी पार कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार हिम्मत नगर में रात को लगभग 9:30 बजे चोर का शोर हुआ था लोग इकट्ठा हुए और आस पास के घर और झाड़ियों के खोज बीन किया लेकिन चोर कही नहीं मिला उसी समय घर में घुसकर कर मौका पाते ही हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments