बरसठी / जौनपुर :-- वाराणसी–लखनऊ हाईवे पर प्रधानपुर गांव के पास बीते शुक्रवार की देर रात कार और ट्रक की भिड़ंत में सोंधी ब्लॉक में तैनात बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) प्रीकेश कुमार (35) की दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के मियापुर शाही मस्जिद का निवासी था। इस हादसे में कार सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। सोमवार को बरसठी ब्लॉक परिसर में बीडीओ वर्षा बंग की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने एकत्र होकर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने कहा कि प्रीकेश अपने कार्य के प्रति गंभीर, मिलनसार व सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके असमय निधन से विभाग को गहरी क्षति हुई है।

0 Comments