चिकित्सा शिविर में 245 लोगों का हुआ उपचार

 


सुजानगंज / जौनपुर :-- क्षेत्र के अरुंआ ग्राम सभा में रविवार को एकल विद्यालय तथा  एन एम ओ काशी प्रांत के संयुक्त अभियान में आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भारत माता तथा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए तरुण चौबे ने बताया कि हमारी संस्कृति सभी को निरोगी तथा सुखमय देखना चाहती है इस दृष्टि से एकल विद्यालय तथा एन एम ओ टीम द्वारा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाता है। तत्पश्चात एन एम ओ टीम के सदस्य डाक्टर मुदित चौहान तथा पंकज दूबे ने भी स्वास्थ्य शिविर के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दिए। शिविर में कुल 245 लोगों का उपचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंचल प्रभारी रामनरेश ने किया इस दौरान दयाराम जी, विद्यालय प्रमुख उमा पटेल, विजेंद्र कुमार पटेल संत व्यास नीलू कुमारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments