देवरा मे हुआ राधा कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन

 


रूपईडीहा पुलिस की रही चौकस सुरक्षा व्यवस्था


रिपोर्ट -- संतोष मिश्रा


बहराइच। विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में स्थित सगरा कुटी राम जानकी मंदिर पर श्री राधा कृष्ण प्रतिमा का धूमधाम के साथ विसर्जन हुआ। इस दौरान थाना रूपईडीहा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी के छठवें दिन बीते शनिवार को देवरा, कल्यानपुर, नव्वागांव सहित आसपास के दर्जनो गांवों की राधा कृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन मंदिर स्थित सरोवर मे गाजे बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर थिरकते, राधे कृष्ण के जयकारे के साथ लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन किया। विसर्जन स्थल सगरा कुटी मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु व मेलार्थी देर रात तक मौजूद रहे। मेले का समस्त आयोजन पूर्व प्रधान शिवकुमार वर्मा व कमेटी सदस्यों के कुशल देखरेख में संपन्न हुआ। मौके पर प्रधान अश्विनी वर्मा, विनोद वर्मा, इकराम खां, पूर्व प्रधान आज्ञराम यादव सहित प्रदीप त्रिपाठी, जीतेन्द्र पाठक, सांवली गुप्ता, पेशकर वर्मा, लालता यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान थाना रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह, संतोष यादव, रमा शंकर यादव, विशाल पाठक, बीरेंद्र सिंह, सहित आरक्षी रामाशीष वर्मा, महिला आरक्षी कनक, प्रियंका वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।

Post a Comment

0 Comments