वाराणसी में फर्जी दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


वाराणसी:--  वाराणसी के नेहरू मार्केट में खुद को दरोगा बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नेहरू मार्केट में गस्त पर पहुंची सिगरा पुलिस को मकर में पिस्टल लटकाए पुलिस का जूता पहने हुए एक संदिग्ध व्यक्ति लोगों को धमकाते हुए दिखाई पड़ा। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने लखनऊ मण्डल का आरपीएफ का पहचान पत्र दिखाया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ शुरू किया तो उसने अपने का आम नागरिक बताया और अपना परिचय अमृत रंजन निवासी बिहिया गांव, भोजपुर, बिहार के रूप में दिया। वह नकली पिस्टल, फर्जी पहचान पत्र और पुलिस जैसी वर्दी पहनकर दुकानदारों को धमकाता था। खुद को RPF के खुफिया शाखा का अधिकारी बताता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से नकली पिस्टल, फर्जी RPF दरोगा का आईडी कार्ड, पुलिस जैसी वर्दी और बूट जब्त किए हैं। पूछताछ में अमृत रंजन ने स्वीकार किया कि वह दुकानदारों को धमकाकर उनसे पैसा ऐंठ रहा था। सिगरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर RPF को सूचित कर दिया है। RPF अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र, पिस्टल और अन्य पुलिस सामग्री कहां से और कैसे हासिल की।

Post a Comment

0 Comments